Oscar Award For RRR Hindi  :- 13 मार्च 2023 भारतीय सिनेमा इतिहास में यह तारीख अमर हो चुकी है। 13 मार्च को विश्व सिनेमा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित सम्मान ऑस्कर की घोषणा हुई है। जिसके अंतर्गत भारत के एसएस राजामौली द्वारा निर्मित RRR मूवी के गाने NAATU..NAATU.. को बेस्ट ऑरिजिनल सॉंग कैटेगरी में oscar award से सम्मानित किया गया है। भारतीय सिनेमा के लिए यह एक अविस्मरणीय पल है। भारतीय सिनेमा को विश्व से परिचित कराने का काम RRR Movie ने किया है। RRR Movies को ऑस्कर मिलने के साथ ही यह सिद्ध हो गया है कि भारतीय सिनेमा को अब उसके वास्तविक स्वरूप में विश्व में स्वीकार किया जा रहा है। 


Osacr Award For RRR


                           जिस भारत में महान नाट्यशास्त्र की रचना हुई हो। जिसे आधार बनाकर सम्पूर्ण विश्व में नाट्य कलाकारों से लेकर अभिनय से जुड़े लोगों का मार्गदर्शन होता हो। ऐसे भारत को ऑस्कर सम्मान मिलना आश्चर्य की बात नहीं अपितु यह तो शोध का विषय है कि अब तक भारत को इस सम्मान से दूर क्यों रखा गया था। जबकि भारतीय टैलेंट का सम्मान विश्व के हर एक कोने में होना स्वाभाविक है। Bahubali Movie के बाद सम्पूर्ण भारत में फिल्मों को लेकर भाषा आधारित छद्म भेद स्वतः ही समाप्त हो गया और Bahubali Movie भारतीय सिनेमा की परिचायक बनकर विश्व के समस्त स्थापित हुई। Bahubali Movie का निर्माण भी SS Rajamouli ने ही किया था। उसी प्रकार से RRR भी विश्व में भारतीय सिनेमा को पुर्नस्थापित करने का काम कर रही है। 

 

                           वर्तमान में भारतीय गुणवत्ता का लोहा सम्पूर्ण विश्व मान रहा है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसमें भारतीय प्रतिनिधित्व ना हो। जब भी Rajamouli से उनके फिल्म निर्माण से जुड़ी कल्पना की बात करते है, तो वह कहते है कि भारतीय इतिहास सत्य घटनाओं से भरा पड़ा है। जिसमें रामायण और महाभारत उसके मूल है। और यही मूल उनकी फिल्मों की कल्पना को पर्दे पर साकार करते है। जब हम अपने शास्त्रीय इतिहास को सत्य रूप स्वीकार करते है। और तब यह स्वीकारिता ही हमें अपने 'स्व' के भाव का बोध कराती है। थब जाकर विश्व हमें आलिंगन के लिए स्वयं आगे बढ़ता है। यही कारण है कि RRR को ऑस्कर से सम्मानित किया गया है। 

                          ऐसा नहीं है कि इससे पहले किसी भारतीय को  यह सम्मान ना मिला हो। वर्ष 2009 में ए.आर. रहमान को भी स्लमडॉग मिलेनियर के 'जय हो' गाने के लिए ऑस्कर से सम्मानित किया जा चुका है। किंतु यह पहली बार है, जब मूल भारतीय फिल्म से जुड़े व्यक्ति को यह सम्मान मिला है। विश्व सिनेमा में आज का दिन भारत का दिन भी है। जो प्रत्येक भारतीय को सम्मान के साथ आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रेरित करता रहेगा।