ICC World Cup 2023 Boost Indian Economy
इस बार का ICC World Cup 2023 भारत में आयोजित किया जा रहा हैं। जिसके चलते भारत में उत्साह का वातावरण बना हुआ हैं। ICC World Cup 2023 को लेकर भारत के लोगो में भावना का अतिरेक होता हैं और इसे भारत के अधिकांश लोग जूनून की तरह जीते हैं। भारत में अन्य खेलो के मुकाबले क्रिकेट को अधिक प्राथमिकता मिलती हैं ऐसा कहने पर यह अतिश्योक्ति नहीं होगी।
भारत में 5 अक्टूबर 2023 से शुरू होने वाले ICC World Cup 2023 में कुल 48 मैचों को खेला जायेगा। जिसका फाइनल मुकाबला 19 नवंबर 2023 को निर्धारित किया गया हैं। भारत में वर्ल्ड कप के चलते क्रिकेट प्रेमियों के लिए विशेष उमग का माहौल बना हुआ हैं। भारत में होने वाले ICC World Cup 2023 के मैचों को कुल 10 प्रमुख शहरो में आयोजित किया जा रहा हैं।
भारत में इस बार का ICC World Cup 2023 कुल 45 दिनों तक चलने वाला हैं। बात की जाये भारत में पहले भी क्रिकेट वर्ल्ड कप आयोजन की तो हम देखेंगे कि वर्ष 2011 में भी भारत में ICC World Cup का आयोजन किया गया था। जिसमे भारत को जीत प्राप्त हुयी थी।
वर्ष 1983 में कपिल देव की कप्तानी में पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप जितने के बाद भारत को
वर्ष 2011 में यह खिताब दुबारा जितने का मौका मिला था। वर्ष 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की
कप्तानी में भारत ने क्रिकेट वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। भारत में क्रिकेट खले के
साथ साथ एक जूनून के रूप में प्रदर्शित होता हैं और जीतने इससे त्यौहार की तरह
माने जाता हैं।
भारत में क्रिकेट खेल के साथ साथ economy भी हैं। भारत में क्रिकेट के आस पास एक पूरा economic सिस्टम डेवेलोप हो गया हैं। भारत में हर वर्ष होने वाले Indian Premier League का आयोजन किया जाता हैं। जिसे #IPL के नाम से जाना जाट हैं। जिसमे विश्व भर के क्रिकेट खिलाडी शामिल होते हैं और टूर्नामेंट खेलते हैं। हर एक खिलाडी को अच्छी खासी फीस दी जाती हैं।
एक अनुमान के अनुसार हर वर्ष #IPL से 10 हजार करोड़ की economy जनरेट होती है। इसके अलावा भारत में अनेक स्तरों परहोने
वाले विभिन्न आयोजनों में भी बड़ी मात्रा में खरीदी बिक्री होती है। इसके अलावा
भारत में क्रिकेट जान सामान्य का खेल भी हैं। भारत में क्रिकेट गली मोहल्लो से
लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक खेला जाने वाला खेल हैं।
हाल ही में बैंक ऑफ़ बरोदा के आर्थिक मामलो के जानकर ने क्रिकेट से जुडी इकॉनमी की जानकारी देते हुए बताया हैं कि इस बार भारत में होने वाले ICC World Cup 2023 के चलते भारत की अर्थव्यवस्था में 22 हजार करोड़ से अधिक की बढ़ोतरी देखने के लिए मिल सकेगी। उनकी एक रिपोर्ट के अनुसार जिस भी शहर में क्रिकेट मैच का आयोजन हो रहा हैं उस शहर के सर्विस के सर्विस सेक्टर को बूस्टर दोसे मिलने वाला हैं।
होटल्स और अन्य
पब्लिक सर्विस की एडवांस बुकिंग शुरू हो गयी हैं। वर्ष 2019 के क्रिकेट वर्ल्ड कप की बात की जाए तो लगभग 55 करोड़ से अधिक लोगो के
द्वारा टीवी के माध्यम से वर्ल्ड कप देखा गया था। क्रिकेट वर्ल्ड कप के प्रसारण के
अधिकार खरीदने के लिए भी अच्छी मोटी रकम चुके जाती हैं।
भारत में #cricket के क्षेत्र में पुरुषो के साथ साथ महिला खिलाड़िओ का प्रदर्शन भी लगातार बेहतर होता जा रहा हैं। कुछ महीने पहले ही भारतीय महिला #cricket खिलाड़िओ की फीस को पुरुष खिलाड़िओ के बराबर कर दिया गया हैं। जिससे महिलाओ में #cricket को लेकर रुझान लगातार बढ़ रहा हैं।
पिछले कुछ वर्षो में अन्तराष्ट्रीय स्तर पर भारत के महिला क्रिकेट टीम
ने अद्भुत प्रदर्शन दिखाया हैं और साथ ही खिताबों पर कब्ज़ा किया हैं। बीसीसीआई के
ओर से महिला क्रिकेट खिलाड़िओ की सुविधा में भी लगातार बढ़ोतरी की जा रही हैं। आने
वाले वर्षो भारतीय क्रिकेट अधिक ऊंचाई पर पहुंचने वाला हैं। बात भारतीय पुरुष
क्रिकेट टीम की जाए तो वर्तमान में क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट में भारतीय टीम शीर्ष
पर हैं। जो भारत के क्रिकेट प्रेमिओ के लिए गर्व की बात हैं।
भारत में क्रिकेट के साथ साथ अन्य खेलो में भी खिलाड़िओ का प्रदर्शन लगातार सुधर रहा हैं। और कुछ विशेष खेलो में तो भारत का श्रेष्ठ प्रदर्शन देखने के लिए मिल रहा हैं। अभी चल रहे एशियाई खेलो की बात की जाए तो भारत का प्रदर्शन अब तक सबसे श्रेष्ठ प्रदर्शन दिख रहा हैं।
भारत इस बार asian games 2023 में 100 से पदक जीतकर नया कीर्ति मान रचा है। और गिनती निरन्तर जारी हैं। इसी के भारत में भाला फेंक खेल में #neerajchopra का प्रदर्शन लगातार श्रेष्ठ्ता को छु रहा है। जिसको देखते हुए युवा खिलाडी भी इस ओर बढ़ रहे हैं।
भारत के भीतर लगातार खेलो में खिलड़िओ के बेहतर होते प्रदर्शन
से लगता है आने वाले समय में भारत खेलो के मामले में भी विश्व का नेतृत्व करने
वाला हैं। और ऐसा लगातार होता दिखाई दे भी रहा हैं। भारत में क्रिकेट के साथ साथ
सभी खेलो को अपना स्वर्णिम समय दिखाई देने लगा हैं।
0 Comments
Post a Comment