कम खर्च में ऐसे मनाएं शानदार दीपावली Kam Kharch Me Ese Manaye Shandar Deepawali
कम खर्च में ऐसे मनाएं शानदार दीपावली Kam Kharch Me Ese Manaye Shandar Deepawali 


कम खर्च में ऐसे मनाएं शानदार दीपावली Kam Kharch Me Ese Manaye Shandar Deepawali 


विषय सूची :-


  • दीपावली के लिए तैयार करें बजट

  • पहलें खरीदे अतिआवश्यक वस्तुएं

  • तैयार करें त्यौहार उपयोगी वस्तुओं की लिस्ट

  • घर में ही तैयार करें व्यंजन

  • फालतु खर्चों से बचें

  • पूरे महीने का भी बजट बनाकर रखें

  • एमरजेंसी के लिए बचाकर रखें पैसे

  • उत्साह से मनाएं दीपावली 



दीपावली सम्पूर्ण भारत में एक सांस्कृतिक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाने वाला त्यौहार हैं। दीपावली भारत की आर्थिक प्रगति को गति देने वाला त्यौहार भी हैं। और इसी आर्थिक गतिविधि को बनाए रखने के लिए हम भी यहां कुछ ऐसे प्रयोगों की बात करने वाले हैं जो कम खर्च में दीपावली मनाने में काम आने वालें हैं।


दीपावली के लिए तैयार करें बजट :- 


इस बार की दीपावली नवम्बर महीने के दूसरें सप्ताह में ही आने वाली हैं। और दीपावली के बाद भी लगभग एक तिहाई महीना बाकी रहने वाला हैं। तब ऐसे समय में मनी मेनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए दीपावली के लिए अलग से बजट बनाना उपर्युक्त सिद्ध हो सकता हैं। दीपावली त्यौहार को मनाने के लिए महीने के बजट के साथ साथ अलग से एक बजट तैयार कर सकते हैं। 


दीपावली के लिए बजट तैयार करते हुए आवश्यक वस्तुओं से लेकर साज-सज्जा तक के सभी सामान और दीपावली पर होने वाली पूजन विधि से लेकर मिलने के लिए आने वालें अतिथियों के आतिथ्य के लिए उपयोगी वस्तुओं तक की लिस्ट तैयार कर सकते हैं। 


तैयार करें त्यौहार उपयोगी वस्तुओं की लिस्ट :-


दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार करने के बाद सबसे पहलें दीपावली त्यौहार के समय उपयोग में आने वाली सभी प्रकार की वस्तुओं की लिस्ट तैयार करना चाहिए। जिससे समय पर बिना किसी परेशानी के त्यौहार की तैयारी की जा सकें। त्यौहार की तैयारी के लिए बनाने वाली लिस्ट में सबसे पहलें आवश्यक वस्तुओं को शामिल करना चाहिए। उसके बाद पूजन विधि से जुड़ी वस्तु को जगह देना। बाद में निजी उपयोग की वस्तुओं को लिस्ट में जोड़ना चाहिए और अंत में साज सज्जा और आतिथ्य से जुड़ी वस्तुओं को लिस्ट में स्थान देना चाहिए।


आवश्यक वस्तुओं की खरीदी पहलें करें :-


जब दीपावली के त्यौहार के लिए बजट के अनुसार वस्तुओं की सूची तैयार हो चुकी हो तब बाजार में सामान की खरीदी के लिए जाना चाहिए। जिस प्रकार से लिस्ट में आवश्यक वस्तुओं को पहलें लिखा गया हैं। बाजार में खरीदी भी उसी प्रकार से की जानी चाहिए। सबसे पहले जरुरी चीजों के खरीदी करना चाहिए उसके बाद स्वयं के निजी उपयोग की वस्तुओ की खरीदी करना चाहिए फिर बरी आती हैं त्यौहार पर की जाने वाली साज सज्जा से जुड़े सामान की खरीदी की और आखरी में अतिथियों के स्वागत आदि के लिए खरीदी करना चाहिए। 


घर में ही तैयार करे व्यञ्जन :-  


दीपावली का तोयहर उत्साह के साथ मानाने के लिए हमारा स्वस्थ रहना भी जरुरी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए घर में तैयार होने वाले व्यञ्जनों के लिस्ट बनाकर उन्हें घर में ही तैयार करना चाहिए। घर में बने व्यञ्जन स्वास्थ्य वर्धक  और साथ स्वादिष्ट भी होते हैं। घर में व्यञ्जनों को बनाने के चलते हमें काम पैसे खर्च करने पड़ते हैं। बाजार की तुलना में घर में बने व्यञ्जन अधिक सुरक्षित रूप से बने होते हैं जिनके सेवन के बाद भी किसी प्रकार परेशानी नहीं होती हैं। 


यदि हम घर में ही बढ़िया बढ़िया व्यञ्जन बनाना चाहते है तो उसके लिए रेसिपी बुक या फिर ऑनलाइन इंटनेट के माध्यम से भी नए व्यञ्जन बनाना सीख सकते है।हो सकता है शुरुवात में कुछ  परेशानी का सामना करना पड़े लेकिन समय के साथ स्थिति बेहतर हो जाती हैं। दीपावली के त्यौहार पर पारम्परिक रूप से बनाने वाले व्यञ्जनों के साथ साथ हम कुछ नए प्रयोग भी कर सकते हैंजसके चलते हम काम पैसे खर्च करते हुए भी अच्छे से दीपावली मना सकते हैं। 


महीने का बजट भी बनाकर रखे :- 


दीपावली त्यौहार के बजट के साथ साथ पूरे महीने में होने वाले खर्चो को भी ध्यान में रखे हुए बजट को तैयार कर रख सकते हैं। इस बार की दीपावली नवम्बर महीने के दूसरें सप्ताह में ही आने वाली हैं। और दीपावली के बाद भी लगभग एक तिहाई महीना बाकी रहने वाला हैं। तब ऐसे समय में मनी मेनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए दीपावली के लिए अलग से बजट बनाना उपर्युक्त सिद्ध हो सकता हैं। दीपावली त्यौहार को मनाने के लिए महीने के बजट के साथ साथ अलग से एक बजट तैयार कर सकते हैं। प्रति माह होने खर्ज की लिस्ट भी बनाकर रखना सही होता हैं जिसके चले समय आने पर पैसे की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता हैं। 


आपात स्थिति के लिए बचाकर रखे कुछ राशि :-


त्यौहार के समय सभी अपने कामो में व्यस्त रहते हैं लेकिन समय कह कर नहीं आता हैं। त्यौहार के समय अपने बजट के कुछ हिस्से को आपात समय के लिए भी निकल कर रखें चाहिए ताकि आवश्यकता होने पर उस राशि का उपयोग किया जा सके। आपात स्थिति किसी भी रूप में हमारे सामने निर्मित हो सकती हैं। 


फालतू खर्चे से बचे :- 


त्यौहार के समय पर हमें सभी प्रकार के फालतू खर्चो पर लगाम लगा कर रखना चाहिए। जहा आवश्यकता नहीं हो वह पर खर्च करने से बचाना चाहिए और पैसो को सम्भलकर रखना चाहिए। 


उत्साह से मनाये दीपावली त्यौहार :- 


जब पूरी योजना से किसी भी काम को करते हैं तब वह काम भी बेहतर ढंग से पूरा होता है। दीपावली वर्ष का सबसे बड़ा त्यौहार होता है जिसे भारत में बड़ी धूम धाम से मनाया जाता हैं। दीपावली का त्यौहार परिवार के सभी सदस्यों के द्वारा साथ मिलकर बनाया जाता है।